उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में परचम लहराया

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल तथा विशिष्ट अतिथि संस्कृत शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी रहीं। दोनों अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि कुसुम कंडवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक व्यायाम भर नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सर्वोत्तम माध्यम है। आज सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच युवा भटकाव की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में खेल अनुशासन, धैर्य और संयम सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करें। संस्कृत शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी ने कहा कि सकारात्मक खेल भावना जीवन की हर चुनौती से निकलने का मार्ग प्रदान करती है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेल धैर्य, संतुलन, प्रतिस्पर्धा और मानसिक-शारीरिक-सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबले आयोजित हुए। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ने प्रमुख परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि—

1500 मीटर दौड़ (बालक): प्रथम–निशांत (उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय), द्वितीय–नीरज सिंह रावत (श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय), तृतीय–राहुल शर्मा (1008 काली कमली संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश)

1500 मीटर दौड़ (बालिका): प्रथम–मनीषा, द्वितीय–चांदनी, तृतीय–समीक्षा (तीनों उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय)

100 मीटर दौड़ (बालक): प्रथम–आकाश चौहान, द्वितीय–शिवम शर्मा, तृतीय–गोविंद कुमार

400 मीटर दौड़ (बालक): प्रथम–दक्ष, द्वितीय–हिमांशु पंत, तृतीय–अतुल (सभी उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय)

400 मीटर दौड़ (बालिका): प्रथम–चांदनी, द्वितीय–समीक्षा, तृतीय–अंजली

लंबी कूद (बालक): प्रथम–आकाश चौहान, द्वितीय–शिवम, तृतीय–उदित

लंबी कूद (बालिका): प्रथम–पूजा, द्वितीय–अंशिका, तृतीय–खुशी

चक्का फेंक (बालक): प्रथम–योगेश सन्धल, द्वितीय–मंतोष, तृतीय–अंकित

भाला फेंक (बालक): प्रथम–विनीत पाठक, द्वितीय–संदीप सती, तृतीय–बालकृष्ण

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दैवी संपद संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश ने श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश को पराजित किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय ने पंजाब सिंध क्षेत्र संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश को हराया।

खेल प्रतियोगिता का संचालन डॉ. सुमन भट्ट ने किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. लक्ष्मी नारायण जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रो. मनोज किशोर पंत, प्रो. अरविंद नारायण मिश्र, प्रो. बिंदुमती द्विवेदी, उमेश शुक्ल, डॉ. स्वेता अवस्थी, मीनाक्षी रावत सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *