पुलिस की सख्ती के चलते सुधरने लगी महानगर की यातायात व्यवस्था

रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सख्ती के बाद पटरी पर लौट रही महानगर की यातायात में और सुधार लाने के लिए एएसपी / सीओं सिटी अभय सिंह मंगलवार को फिर सड़क पर उतरे। उन्होंने टैंपो यूनियन के तथाकथित ठेकेदार को व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। इधर एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी मौके पर पंहुचा गये। एसएसपी भी व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से पेश आये। मंगलवार को सीओं सिटी अभय सिंह पुलिस,सीपीयू और यातायात पुलिस टीम के साथ दीनदयाल चौक पंहुचें। उन्होंने देखा की टैंपो व अन्य यात्री वाहन चौराहे के पास ही सड़क पर वाहन खड़े करके यात्रियों को बैठा रहे हैं, जिससे जाम लगा हुआ है। जबकि उन्होंने पहले ही टैंपो यूनियन के लोगो को वाहन चौराहे के पास मौजूद मंदिर से दूर कच्ची रोड पर खड़े करने के निर्देश दिए हैं। टैंपो संचालक हिदायत के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे हाईवे पर जाम लग रहा है। उन्होंने आदेश की अवेहलना करने वालों को भविष्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। इधर एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी मौके पर पंहुच गये। एसएसपी ने टैंपो यूनियन के तथाकथित पदाधिकारी से साफ कहा की उनकी यातायात व्यवस्था सुचारू रखना प्रथामिकता है। जिसमें सभी के सहयोग की जरूरत है।जो नियम तोड़ेगा पर उसपर कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *