काशीपुर। ओवरटेक करते समय तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी जिसमें कार सवार 30वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात 12:30 बजे मुरादाबाद रोड पर सूर्या पुलिस चौकी के समीप हुई , सूर्या चौकी से करीब 200 मीटर पहले काशीपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी पीछे से आई कार संख्या uk06 /y9146 के चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास किया परंतु चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और कार पीछे से ट्राली में जा घुसी ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार घायल कार चालक को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया परंतु गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 10 मोहल्ला अल्लीखां निवासी वसीम अहमद पुत्र शकील अहमद के रूप में हुई ।पुलिस ने आज सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि ट्रैक्टर ट्राली और कार को अपने कब्जे में ले लिया है।