काशीपुर। दो बच्चों की मां होने के बावजूद प्रेमी के प्रेम जाल में फंसी एक महिला ने प्यार में रोड़ा बनी अपनी सास को ठिकाने लगाने के लिए उस पर जानलेवा हमला कर डाला ।गहन छानबीन के बाद सारा माजरा सामने आने पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है ।

मामला विगत 15 जुलाई का है ग्राम सरवर खेड़ा निवासी 50 वर्षीय शरीफन पत्नी इस्लाम अपने घर में सोई हुई थी रात करीब 12:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने शरीफान के सिर पर डंडे से कई प्रहार किए और लहूलुहान अवस्था में उनको मरा जानकर फरार हो गया ।गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया ।कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गहन छानबीन से बात सामने आई कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है पुलिस ने इस मामले में शरीफंन की बहू शाहीन और उसके प्रेमी ख्वाजपुर ठाकुरद्वारा निवासी आदिल पुत्र हसन अली को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष श्री नेगी ने बताया कि घायल महिला शरीफ जहां के पुत्र जुल्फ कार की शादी 3 वर्ष पूर्व ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ख्वाजपुर निवासी शाहीन के साथ हुई थी ,शादी से पहले शाहीन और उसी गांव के आदिल के बीच गहरा प्रेम प्रसंग था परंतु आदिल की आर्थिक दशा ठीक ना होने के कारण साहिल से उसकी शादी नहीं हो पाई थी। प्रेमी प्रेमिका की शादी अलग-अलग स्थानों पर हो गई और दोनों के दो दो बच्चे भी हो गए परंतु दोनों ही अपनी शादियों से खुश नहीं थे और गाहे-बगाहे दोनों मिलते रहते थे ।शाहीन की सास को इसका पता चल गया था और वह विरोध करती थी प्यार में रोड़ा बनी अपनी सास को ठिकाने लगाने के लिए शाहीन ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बना डाली , परंतु वह किसी प्रकार बच गई पुलिस ने शाहीन और उसके प्रेमी आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।