हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 16 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक महा स्वच्छता पखवाड़ा चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के स्वच्छ हरिद्वार के सपने को साकार करने के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए सफाई अभियान का रोस्टर जारी किया गया है। रोस्टर के अनुसार अलग-अलग तिथियों में पुलिस, वन विभाग, एचआरडीए, फायर, ट्रैफिक पुलिस, रेलवे, परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई, दुग्ध एवं गन्ना विभाग, समाज कल्याण, सेवा योजन, खेल एवं औद्योगिक विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सड़कों, चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, वन क्षेत्रों, जल स्रोतों, गौशालाओं, विद्यालयों, खेल मैदानों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई के साथ जन-जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा।