आशीर्वाद समारोह का आयोजन कर दी कक्षा 12 के छात्रों को विदाई

हरिद्वार। श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कालेज कनखल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन कर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी। इस दौरान छात्रो नें विद्यालय की परंपरा का पालन करते हुए मंगलाचरण, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और मां सरस्वती की आराधना की। इसके बाद केक काटकर कालेज में अपने आखिरी दिन को यादगार बनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि लगन और मेहनत के साथ परीक्षाएं दें और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर विद्यालय, अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें। वरिष्ठ शिक्षक गगन वीर सिंह, रूपाली राजपूत, रश्मि एवं समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *