गोकशी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

रुड़की। भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने गोकशी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईद-उल-फितर के बीच सामने आए इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 20 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुर जमालपुर गांव में इल्ताफ उर्फ भुट्टो अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए।

मामले की जांच के दौरान वसीम, आलम, गुलजार और कल्लू समेत अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में इल्ताफ उर्फ भुट्टो, वसीम, आलम, गुलजार और कल्लू शामिल हैं, जो अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *