हरिद्वार।
प्रदेश के नवनियुक्त पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना विभाग के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भीमगोडा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम व्यापारी नेता वैभव सुखीजा के संयोजन में आयोजित हुआ, जहां व्यापारियों ने मिष्ठान वितरण और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। उन्होंने बताया कि आगामी कुम्भ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए हरिद्वार में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ-साथ व्यापारियों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि मदन कौशिक की कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और हरिद्वार जनपद के सभी वर्गों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी मदन कौशिक ने अपने कार्यकाल में हरिद्वार के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और उनकी पुनः नियुक्ति प्रदेश के विकास को नई दिशा देगी।
इस अवसर पर व्यापारी नेता वैभव सुखीजा सहित अनिल शर्मा, जयपाल शर्मा, पंकज सुखीजा, विक्की प्रजापति, दिनेश शर्मा, राघव ठाकुर, अनुज गिरि, रूपेश शर्मा, दीपक पंत, आशु आहूजा, राहुल, सन्नी अरोड़ा, अमन, शुभम सुखीजा, हेमंत सुखीजा, मनीष जैन समेत अनेक व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।