हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर प्रशासन श्रद्धालुओं के साथ-साथ ड्यूटी पर आने वाले पुलिस व अग्निशमन कर्मियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दे रहा है। रोशनाबाद पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 100 बेड की बैरक बन रही है, जबकि 300 बेड की बड़ी बैरक का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
इसके अलावा अग्निशमन कर्मियों के लिए भी अलग बैरक बनाने की योजना है। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने अधिकारियों के साथ संभावित स्थलों का निरीक्षण कर भूमि, पहुंच मार्ग और आपातकालीन सुविधा जैसे पहलुओं का जायजा लिया। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।