जल्द जनता को समर्पित होगा सैन्य धामः सीएम धामी

देहरादून। ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर उत्तरा?खंड सैनिक कल्याण विभाग की ओर से देहरादून स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी ने शिरकत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के जवानों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई को निर्णायक अंजाम दिया गया। साथ ही सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण आज कोई भी दुश्मन, भारत देश पर आं?ख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकत है। इतना ही नहीं मु?ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून में बने सैन्य धाम को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। जम्मू?-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था। उस दौरान आतंकियों ने धर्म और जाति पूछकर 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद भारत ने श्ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के तहत 7 मई 2025 को जैश?-ए?-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ठिकानों को निशाना बनाया गया। ?खास बात ये है कि 7 मई 2025 को रात 1.05 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ था और मात्र 25 मिनट यानी रात 1.30 बजे आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस ऑपरेशन में भारत के तीनों सेनाओं ने अपने अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का परिचय दिया था। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से ही सैनिकों और उनके परिजनों समेत उनकी पुरानी मांगों ऑपरेशन सिंदूर को आज एक साल का वक्त पूरा हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर में एक सटीक रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं ने अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का परिचय दिया। जिसके चलते पाकिस्तान को चार दिन में घुटनों के बल आने पर मजबूर होना पड़ा, क्योंकि पूरी तरह से पाकिस्तान तहस नहस हो गया.को पूरा किया है। सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और उनको मोटिवेट करने के लिए पीएम, तीज त्योहारों पर सेना के बीच जाते रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *