काशीपुर। बीएसएफ में तैनात एक फौजी के घर में घुसे बदमाशों ने उसकी पत्नी की कनपटी पर तमंचा रख कर लाखों रुपए के कीमती जेवरात व ₹25000 की नकदी लूट ली और फरार हो गए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां दादियाल रोड पर वाधवा रिसोर्ट के समीप की निवासी बबीता कुमारी पत्नी विजयपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति बीएसएफ में नौकरी करते हैं ,और वह घर में बच्चों के साथ अकेली रहती है गत 4 अगस्त की रात चार अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस गए और उसके तथा उसके बच्चों की कनपटी पर तमंचा और चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए ₹25000 की नगदी 3 जोड़ी सोने के झुमके ,3 सोने की अंगूठी , एक सोने की चैन ,दो सोने के मंगलसूत्र एक कान का फूल 1 जोड़ी चांदी की पायजेब ,1 जोड़ी चांदी के दस्त बंद तथा 8 जोड़ी चांदी के बिछुए लूट कर फरार हो गए । पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है ।लूट की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।