नारायण दत्त तिवारी के नाम पर किया जाए सिडकुल का नामकरण-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार। सपा नेता महंत शुभम गिरी गिरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हरिद्वार सिडकुल का नाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की अपील की है। महंत शिवम गिरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कई बार केंद्रीय मंत्री तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे स्व.नारायण दत्त तिवारी भारत के पहले ऐसे व्यक्ति है जो 2 राज्यों के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व.नारायण दत्त तिवारी एक कुशल प्रशासक थे। हरिद्वार को जिला बनाने तथा उत्तराखण्ड बनने के बाद हरिद्वार में सिडकुल की स्थापना को श्रेय उन्हें ही जाता है। सिडकुल की स्थापना होने से लाखों युवाओं को रोजगार मिला। इसलिए सिडकुल का नामकरण स्व.नारायण दत्त तिवारी के नाम पर किया जाए। उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्ष के सभी विधायकों से भी सिडकुल का नामकरण स्व.नारायण दत्त तिवारी के नाम पर किए जाने की मांग उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *