आबकारी विभाग की सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप,हजारों लीटर शराब बरामद

 काशीपुर। काशीपुर और जसपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे है व्यापक धरपकड़ अभियान से शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया है, विभाग द्वारा चलाए जा रहे छापामार अभियान में हजारों लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

 आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी के आदेश अनुसार जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में कल जसपुर क्षेत्र के ग्राम कालियावाला में आबकारी विभाग काशीपुर, बाजपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल ने संयुक्त रूप से आकस्मिक छापा मारा, इस दौरान कालियावाला निवासी बग्गा सिंह के घर की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान बगल में बह रहे नाले के किनारे तथा कलियांवाला से गड़ी हुसैन जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियां से 240 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छापा मारने वाली टीम में काशीपुर के आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, बाजपुर के आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट उप निरीक्षक असीस सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, सुमन आर्य, कृष्ण चंद्र, नोनिका राणा, देवेंद्र कुमार, राखी, बलजीत सिंह, रेणुका बोरा व अर्चना यादव आदि शामिल थे ।

 इससे पूर्व पिछले एक पखवाड़े के दौरान काशीपुर के आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ काशीपुर और जसपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ आकस्मिक छापे मारकर अवैध शराब कारोबारियों की न केवल नींद हराम कर दी बल्कि हजारों लीटर अवैध शराब बरामद कर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान ग्राम खाईखेड़ा में छापा मारकर आधा दर्जन शराब भट्ठियों को तहस-नस किया गया और यहां से 365 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस दौरान खेतों और झाड़ियां की तलाशी के दौरान 485 लीटर अवैध शराब अलग से बरामद हुई। जसपुर क्षेत्र के ग्राम कालिया वाला गड़ी हुसैन और टांडा प्रभापुर में भी इसी प्रकार छापे मार कर 823 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और आठ लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए। कालियावाला गांव में भी आबकारी विभाग ने खेतों और झाड़ियां में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 450 लीटर शराब बरामद की। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध काशीपुर आबकारी विभाग की सक्रियता के चलते अवैध शराब कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है। सबसे खास पहलू यह है कि आबकारी टीम निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त खेतों और झाड़ियां में सघन चेकिंग करते हुए शराब बरामद कर रही है। आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान निर्बाध रूप से जारी रहेगा। उनके साथ टीम में आबकारी उप निरीक्षक असीस सिद्दीकी, प्रधान सिपाही कैलाश भट्ट, कृष्ण चंद्र, सुनीता रानी, सुमन आर्य और नौनिका राणा आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *