चारधाम यात्रा में उमड़ी आस्था, 47 लाख पार

देहरादून। मानसून की चुनौतियों के बावजूद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। 10 अगस्त तक 114 दिनों में 47 लाख 02 हजार 703 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि से 4 लाख 68 हजार 556 अधिक है।

इस वर्ष बदरीनाथ में 16.12 लाख, केदारनाथ में 14.50 लाख, गंगोत्री में 7.37 लाख और यमुनोत्री में 6.62 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। वहीं हेमकुंड साहिब में 2.40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *