कुंभ मेला-2027 के लिए सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुंभ मेला-2027 की आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए पूरे कुंभ क्षेत्र की सेक्टरवार निकासी योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक, फायर कंट्रोल और इवेक्यूएशन को लेकर समेकित आपदा प्रबंधन योजना बनाने को कहा।

मुख्य सचिव ने भूकंप, बाढ़ और सीबीआरएन जैसी आपात स्थितियों के लिए एसओपी, आवश्यक उपकरण, नियमित मॉक ड्रिल और प्रशिक्षित कार्मिक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एआई एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग, कंट्रोल रूम को मजबूत करने और भीड़ के समय मोबाइल नेटवर्क क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम को न्यूनतम करना होना चाहिए। बैठक में सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विनय शंकर पांडेय, आयुक्त गढ़वाल आनन्द स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *