जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए स्वयं धरातल पर उतरकर राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ भारी वर्षा और कांवड़ यात्रा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं गड्ढों का जायजा लिया। डीएम ने गड्ढों की त्वरित गति से मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।