आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य की बुनियाद: रेखा आर्या

हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण किट वितरित कीं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को सम्मानित किया।

मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी बहनों का योगदान अहम है।

कार्यक्रम में सात महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। मंत्री ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ कर बच्चों के साथ भोजन किया और उनकी समस्याएं जानीं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मेयर किरण जैसल, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, सीडीओ ललित नारायण मिश्र समेत विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *