नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

हरिद्वार। पिता द्वारा नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिगा की माता की शिकायत पर पाॅक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुक्दमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति पर पिछले एक वर्ष से 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में महिला ने पति पर उसके और बच्चों के साथ आए दिन मारपीट और गाली गलौच करने का आरोप भी लगाया था। महिला ने पुलिस को बताया कि पति को कई बार समझाने तथा उसकी हरकतों का विरोध करने के बावजूद वह बाज नहीं आया। पिता की हरकतों के कारण नाबालिग बालिका भय एवं मानसिक पीड़ा से गुजर रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई ज्योति नेगी, कांस्टेबल अरूण चमोली व बलवन्त सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *