नेहरू जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम, भाजपा सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू

काशीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया एवं सुभाष पाल ने कहा कि देश के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान अतुलनीय रहा है। स्वतंत्रता के बाद देश को आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

वहीं महानगर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजागरण अभियान और भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 15 नवंबर तक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, सुशील भटनागर, अर्पित मेहरोत्रा, कुलदीप एरी, मीनू गुप्ता, कुमकुम सक्सेना, परम सिद्धू, सारिम सैफी, जितेंद्र सरस्वती, रवि पपने, अभिषेक अरोरा, संजय अरोरा, मीणा आर्य, टीका सिंह सैनी, विनोद मेहरोत्रा, अब्दुल समद, महेंद्र बेदी, चंद्रभूषण डोभाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुरेंद्र बाटला, रमेश कश्यप, इकबाल अदीब, एडवोकेट अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, गौरव रस्तोगी, रामकिशोर सैनी, इरशाद सैफी, नजमी अंसारी, रामकिशन माली, शाह आलम, एसपी सिंह, राकेश भगत, हरदासी लाल, सलीम हुसैन, मोहम्मद सैफ, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, प्रदीप जोशी, हरीश त्रिपाठी, सुभाष पाल, अफसर अली, साबिर हुसैन, सलमान अली, शरद पंत, तौकीर अंसारी, इफ्तिखार छना, शंकर लाल, वसीम राजा, अशोक शर्मा, सुंदरलाल पाल, अमर सिंह पाल एवं मोहम्मद रिजवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *