अजय भट्ट के हस्तक्षेप के बाद तेंदुआ पकड़ने के लिए हरकत में आया प्रशासन

काशीपुर । आज यहां पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के हस्तक्षेप के बाद शहर के रिहायशी इलाकों में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है ,अब तेंदुए की तलाश में कांबिंग भी शुरू कर दी गई है।


ज्ञातव्य है कि द्रोणासागर टीले , मानपुर रोड और कौशांबी कॉलोनी में तेंदुए की दस्तक के बाद विगत दिवस कोर्ट रोड स्थित घनी आबादी में तेंदुआ देखा गया था, इसके बाद से क्षेत्र के लोग भारी दहशत में आ गए थे ।आज यहां पहुंचे क्षेत्रीय सांसद वा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से जब यह बात मीडिया प्रतिनिधियों व आम लोगों ने बताई तो उन्होंने जिलाधिकारी को तेंदुआ पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कांबिंग के साथ ही पिंजरे की व्यवस्था कर तेंदुए को पकड़ा जाए ,ताकि लोग चैन की नींद सो सकें । इसके बाद उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम हरकत में आ गई और कांबिंग शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *