अरुण देव
लक्सर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर आज लक्सर में भी देखने को मिल रहा है। लक्सर क्षेत्र से होकर बह रही नीलधारा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नीलधारा गंगा का पानी लक्सर से बिजनौर को जोड़ने वाली सड़क पर बह रहा है सड़क पर पानी ज्यादा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम व लक्सर तहसीलदार शालिनी मौर्य मौके पर पहुंच गए। लोगो की आवाजाही दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने ट्रैक्टरों का बंदोबस्त किया है। गंगा के पास बसे सभी गाँव में अलर्ट जारी कर दिया गया है लोगों से गंगा तटीय इलाके में जाने से मना किया गया है और सभी को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।

मौके पर पहुंची लक्सर तहसीलदार शालिनी मौर्य का कहना है की जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और आगामी समय में भी अगर और बारिश होती हैं तो जलस्तर के बढ़ने की संभावना बनी हुई है प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम व लक्सर प्रशासन की टीम तैनात की गई है हर और स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। लोगों से अपील की जा रही है की पानी के कम होने का इंतजार करें और उसके बाद ही बिजनौर की और जाने का रुख करें फिलहाल बिजनौर से लक्सर को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भरा है।