कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ हरिद्वार में पदयात्रा कर सौंपा ज्ञापन,रेणु नौटियाल

 

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में भारी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन करते हुए शहीद भगत सिंह चौक से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पद यात्रा कर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की यह महंगाई और बढ़ती हुई बेरोजगारी के खिलाफ और राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जनता का आक्रोश है जो कांग्रेस जनो के कंठ से हरिद्वार की सड़कों पर गूंज रहा है। हरीश रावत ने यह भी कहा की यहां के नौजवानों के भविष्य को लेकर नशे के खिलाफ उन्होंने तय किया है की वह एक दिन छे घंटा पैदल चलकर हल्ला बोलेंगे।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की हम नौजवानों की आवाज को महंगाई को लेकर सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेस जनता की आवाज है और कांग्रेस ने हमेशा महंगाई को लेकर लड़ाई लड़ी है उन्होंने कहा की आज महंगाई चरम सीमा पर है और बेरोजगारी आसमान को छू रही है। के चलते उनके द्वारा हरिद्वार में पदयात्रा की गई है। पद यात्रा के दौरान किसान कांग्रेस से सुशील राठी, ममता राकेश, अनुपमा रावत, विधायक रवि बहादुर, विधायक फुरकान अहमद, रेणु नौटियाल, राजवीर चौहान, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *