सेठपुर ग्राम पंचायत पर आरक्षण बदलने के बावजूद भी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा चुनाव- सुषमा देवी

लक्सर। त्रिस्तरीय चुनाव मैं दोबारा आरक्षण सूची जारी होने से एक तरफ जहां प्रत्याशियों के चेहरे खिले तो दूसरी और प्रत्याशियों के हाथ मायूसी भी लगी है। सेठपुर ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी सुषमा देवी ग्राम पंचायत सेठपुर के पूर्व बीडीसी बाबू राम सैनी की पत्नी है। ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी सुषमा देवी ग्राम पंचायत सेठपुर में घर-घर जाकर ग्राम वासियों से सहयोग एवं समर्थन की अपील कर रही है। सुषमा देवी ने कहा की ग्राम पंचायत में आरक्षण बदल जाने के बाद भी चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। आपको बता दे की विकासखंड लक्सर की ग्राम पंचायत सेठपुर को पहली आरक्षण सूची में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रखा गया था। वही दूसरी आरक्षण सूची मैं ग्राम पंचायत सेठपुर को जनरल कर दिया गया है। ग्रामप्रधान पद की प्रत्याशी सुषमा देवी ने कहा की उनकी शिक्षित (योग्यता-बी.ए) है। और वह जनता के हित में कार्य करेंगी और ग्रामीण क्षेत्र में आने वाली सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने में अपना पूरा-पूरा सहयोग देंगी। और सड़कें,पानी,बिजली व्यवस्था को चाक चौबंद करना उनकी प्राथमिकता में है। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी सुषमा देवी गांवो में जनसंपर्क कर ग्राम वासियों से सहयोग एवं समर्थन की अपील कर रही है। जिसमे उन्हें ग्राम पंचायत वासियों का पूरा-पूरा सहयोग और स्नेह व समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *