शराब पीकर वाहन चलाते 7 गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस ने 7 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए।
पुलिस ने टीम गठित कर वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया ओवरस्पीड वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की, इस दौरान 7 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया, बगैर जरूरी दस्तावेज के वाहन संचालित करने की खामियों के साथ उनके वाहन सीज कर दिए । पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 185 , 207 आईपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *