(आर.पी.उदास)
काशीपुर । प्रेम प्रसंग में आज यहां हुए मां बेटी के दोहरे हत्याकांड में इस नृशंस हत्या की वजह हत्यारे का प्रेमिका से अटूट प्रेम ही नहीं था , बल्कि मां बेटी के दुनिया से विदा हो जाने की वजह उनका लालची स्वाभाव और हत्यारे से लाखों रुपए लेकर धोखा देना भी था। यह खुलासा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने जांच पड़ताल के बाद किया है।
उल्लेखनीय है कि आज यहां मोहल्ला अल्ली खां में सुबह 11 बजे इसी मोहल्ले के सलमान ने अपनी प्रेमिका शीबा( 22 वर्ष )और उसकी मां शबाना उर्फ ननिया ( 45 वर्ष )की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी, और खुद पुलिस के सामने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था ।पुलिस की शुरुआती जांच पड़ताल में यही बात सामने आ रही थी कि सारा मामला प्रेम प्रसंग का है । हत्यारे से की गई लंबी पूछताछ के बाद आज शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने हत्या की असल वजह बताते हुए पत्रकार वार्ता में बताया कि हत्यारे सलमान और शीबा का पिछले 12_13 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था ,जिसकी पूरी जानकारी उसकी मां शबाना उर्फ ननिया को थी। सलमान सऊदी अरब में प्लंबर का काम करता था और कुछ दिन पूर्व भी काशीपुर आया था । बेटी से प्यार की आड़ में शीबा की मां हत्यारे सलमान से आए दिन पैसों की डिमांड करती थी। एसएसपी ने बताया कि सलमान जब सऊदी अरब में था तो दोनों मां बेटी मिलकर उससे लाखों रुपए ले चुकी थी। इस दौरान वह जब भी फोन करता तो शीबा किसी और से फोन पर बात करती या व्हाट्सएप पर चैट करती नजर आती थी ।सऊदी से आने के बाद सलमान ने शीबा का यही रवैया देखा था ।इसी दौरान उसे पता चला कि शीबा की मां उसकी शादी मुरादाबाद में करना चाह रही है ।जबकि पैसों की डिमांड करते समय वह यही कहती थी कि शीबा की शादी उसी के साथ होगी। यहां आने के काफी दिनों तक मां बेटी के इस रूखे रवैया और इग्नोर करने की बात से वह परेशान और बैचेन था ।मां बेटी पर लाखों रुपए लुटाने के बाद भी उनकी बेरुखी और अंदर ही अंदर की घुटन से परेशान सलमान ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया की मां बेटी को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद सलाखों के पीछे चला गया ।
एसएसपी मंजूनाथ किसी ने बताया कि पूरे मामले की प्रोफेशनल जांच कराई जाएगी, उन्होंने यह जांच नवनियुक्त सीओ वंदना वर्मा को सौंप दी है ।