बुजुर्ग दंपति की मदद को एसएसपी ने बढ़ाए अपने हाथ

रुद्रपुर। एसएसपी उधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी के दरबार में शनिवार को रम्पुरा के एक बुजुर्ग दंपति ने जब अपनी पीड़ा एसएसपी को बताई तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और इसमें रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर को त्वरित न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बता दें कि एसएसपी कार्यालय में जनता से मिलने के दौरान अपरान्ह एक बजे रम्पुरा के वार्ड नंबर-7 निवासी बुजुर्ग पूरन लाल अपने छोटे भाई श्याम लाल और अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और उन्होंने जिले के कप्तान को अपनी पड़ा बताई। श्यामलाल ने बताया कि उनकी कोई भी संतान नहीं है और उनका रम्पुरा के वार्ड नंबर-7 में अपना आठ कमरे का मकान है, इसमें उन्होंने अपने जीवन यापन के लिए किराएदार रखे हैं, किराए से ही उनका भरण-पोषण होता है, लेकिन जीवन की ढलती उम्र के चलते उन्हें अब कई तरह की परेशान होती है, ऐसे में उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले अपने सगे साले देवीदास पुत्र हीरा लाल जो कि श्याम लाल के मकान के बराबर में ही रहता है उसके बेटे संजू को देखरेख के लिए रखा था, करीब छह माह तक तो संजू ने बुजुर्ग दंपति की ठीकठाक देखरेख की और फिर एक दिन धोखे से श्यामलाल से मकान के छह कमरे अपने नाम स्टाप पर लिखा लिए। आरोप है कि इसके बाद से ही श्याम लाल के साला देवीदास का पुत्र संजू शराब आदि के नशे का सेवन करके आए दिन उनसे मारपीट करता आ रहा है, देर रात्रि में भी बुजुर्ग दंपति के साथ आरोपी मारपीट करके सामान आदि भी फेंकता है, अब बुजुर्ग दंपति की अन्य संपत्ति को भी हड़पने की नीयत से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

यह पूरी घटना सूनने के बाद एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने मदद का भाव रखते हुए इस पूरे मामले में रुद्रपुर कोतवाल को निर्देश दिए है। वहीं बुजुर्ग दंपति ने यह भी बताया कि पहले भी वह कई बार पुलिस के अधिकारियों से मिल चुके हैं, स्थानीय चैकी में भी पूरा मामला है, लेकिन आरोपी संजू बुजुर्ग दंपत्ति को लगातार प्रताड़ित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *