हरिद्वार। पिछले कई वर्षों से यहां शांतिकुंज के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण की धीमी गति यहां के लोगों का सिरदर्द बन गई है ।
इसके कारण एक और जहां आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ,वहीं क्षेत्र के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। इस मामले में शासन प्रशासन की उदासीनता अब लोगों की नाराजगी का कारण बनती जा रही है।
जानकारी के अनुसार यहां देहरादून मार्ग पर शांतिकुंज आश्रम और देव संस्कृति के पास एक ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है ,वर्ष 2020 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो कि अभी तक अधूरा है । निर्माण की धीमी गति अब लोगों की लोगों की परेशानी का सबब बनती जा रही है , इसके कारण वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कतें होती हैं और वाहनों का लंबा जाम लग जाता है ,इसके अलावा यहां उड़ने वाली धूल मिट्टी लोगों की बीमारी का कारण बनती जा रही है ।ओवरब्रिज के निर्माण की वजह से यहां का व्यापार चौपट हो गया है, जाम में फंसने के कारण लोग यहां खरीदारी करने से बचते हैं। नियमानुसार इस ओवरब्रिज का निर्माण एक वर्ष में पूरा हो जाना चाहिए था , परंतु निर्माण की गति इतनी धीमी है कि अभी तक आधा काम भी पूरा नहीं हुआ है।निर्माणदाई संस्था इस मामले में लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं है। जबकि शासन प्रशासन के अधिकारी लोगों की इस मूल समस्या के प्रति अपनी आंखें आंखें मूंदे हुए हैं।