खनन करने वालों की धरपकड़ को एसडीएम सड़क पर उतरे

काशीपुर । अवैध खनन और ओवरलोडिंग में लगे वाहनों के विरुद्ध बीती रात उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह खुद सड़क पर उतर आए , एसडीएम को देखते ही वाहन चालक अपने वाहनों को छोड़कर भाग खड़े हुए जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन के खौफ के कारण कुछ वाहन रात के समय अवैध खनन करने के बाद सड़कों पर दौड़ते देखे जा सकते हैं, ओवरलोड होने के कारण आए दिन इन वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं। बीती रात उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह कुछ पुलिसकर्मियों को साथ लेकर छापामारी की। छापे के दौरान एसडीएम के वाहन को देखते ही अवैध खनन करने वाले ड्राइवर कंडक्टर वाहन छोड़कर भागते नजर आए खनन कर रहे लोगों के भागने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है। छापेमारी के दौरान कुछ गाड़ियां अलीगंज रोड से बहल पेपर मिल की तरफ भाग गई । जैसे ही उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे वाहनों के चालक वहां से भाग गए। मौके पर चार गाड़ियों का चालान परिवहन विभाग द्वारा कराया गया प्रत्येक गाड़ी का ₹15 हजार का चालान किया गया। खनन कारोबारियों के विरुद्ध आज सुबह तक कार्यवाही जारी रही कुंडेश्वरी में एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज करते हुए 80हजार रुपए का चालान कर जुर्माना वसूल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *