काशीपुर । विगत 19 जुलाई को दुकान के गल्ले से दिनदहाड़े पचास हजार रूपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चोरी में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है , पुलिस ने इनके कब्जे से नगदी व तमंचे भी बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यहां विजय नगर नई बस्ती निवासी अमर सिंह रावत पुत्र वचन सिंह रावत ने 19 जुलाई 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उसकी दुकान के गल्ले से ₹50 हजार की नकदी चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में लंबी छानबीन और 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज छानने के बाद कल शाम ढेला नदी के पास वाहन चेकिंग के दौरान नूर अली पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम लालपुर थाना कुंडा तथा फुरकान पुत्र जाहिद हुसैन निवासी बैल जोड़ी थाना कुंडा को उपरोक्त घटना में चोरी गए माल व अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि और फुरकान के कब्जे से ₹5000 व नूर अली के कब्जे से ₹3500 तथा दोनों से एक एक एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है दोनों ने उपरोक्त चोरी करना स्वीकार कर लिया है । घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है ।अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी एसआई प्रदीप मिश्रा एसआई नवीन बुधनी वीरेंद्र परिहार तथा सहयोगी पुलिसकर्मी शामिल थे।