काशीपुर और जसपुर के ग्रामीणों को 6 माह के भीतर मिलेगा शुद्ध पानी

काशीपुर । जल जीवन मिशन के तहत काशीपुर और जसपुर के 112 राजस्व ग्रामों में शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है, इस पर करीब सौ करोड रुपए की लागत आएगी।

इस संदर्भ में उत्तराखंड पेयजल निगम पीआईयू (अमृत ) के अधिशासी अभियंता शिवम द्विवेदी ने हमारे संवाददाता आर.पी. उदास को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की किल्लत को देखते हुए जल जीवन मिशन के तहत विभन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है ।इसके लिए काशीपुर और जसपुर विकासखंड के 112 राजस्व ग्रामों में करीब 100 करोड रुपए की लागत से ओवरहेड टैंक के साथ ही ट्यूबवैल लगाए जा रहे हैं ,ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल के साथ ही पेयजल के लिए लाइने बिछाकर घर-घर पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे ।श्री द्विवेदी ने बताया कि काशीपुर के रजपुरा रानी में 1.25 करोड़ की लागत से बने ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल का काम लगभग पूरा हो चुका है ,अन्य परियोजनाओं पर भी 6 से 7 महीने के भीतर काम पूरा हो जाएगा । उन्होंने बताया कि सभी कार्यों की गुणवत्ता और मानक पर पैनी नजर रखी जा रही है ।गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग कम गहराई पर हैंडपंप आदि लगाकर उसका पानी इस्तेमाल करते हैं जो कि पीने योग्य नहीं होता। परंतु जल जीवन मिशन के तहत जो ट्यूब वैल बनाए जा रहे हैं उनकी गहराई 800 से 1000 फुट होती है ,यह पानी पीने योग्य शुद्ध होता है जल्दी ग्रामीण क्षेत्रों में पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *