ब्रेकिंग न्यूज़ : विधानसभा में 2016 के बाद हुई नियुक्तियां निरस्त, वित्त सचिव सस्पेंड

देहरादून।

उत्तराखंड में आज का दिन बड़े फैसले के लिए जाना जाएगा। आज विधानसभा (Vidhansabha) अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वर्ष 2016 के बाद विधानसभा में की गई तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इस अंतराल में नौकरी पाने वाले लोगों को करारा झटका लगा है। वहीं आम जनमानस में खुशी की लहर है।

विधानसभा (Vidhansabha) अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आज जांच समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2016 तक 150, वर्ष 2020 में 6 एवं वर्ष 2021 में 72 तदर्थ नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उपनल की 32 पदों पर भर्ती पक्रिया को भी रद्द कर दिया गया। इसके लिए उत्तराखंड शासन को इन पदों को निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके अलावा सचिव मुकेश सिंघल को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *