एसएसपी बोले अगर जाम लगा तो ई रिक्शा वालों की खैर नहीं

दीपा माहेश्वरी

हरिद्वार। धर्मनगरी में इन दिनों नौसिखिए ई-रिक्शा चलाकर यातायात के नियमों का सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं। ई-रिक्शा चालाकों को नियमों का उलंघन करते देख प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। एसएसपी ने रिक्शा चालकों के लिए सख्त चेतावनी दी है यदि उनकी वजह से यातायात में जनता को परेशानी हुई तब उन पर मुकदमा हो सकता है।

शहर में आजकल नौसिखिए एवं परदेसीे ई-रिक्शा चालक यातायात के नियमों का निरन्तर उलंघन कर रहे हैं। इनमें से कुछ चालक प्रशिक्षित भी नहीं हैं अधिक चालकों के पास लाइसंेस व रिक्शा के कागज तक पूरे उपलबध नहीं होते हैं। कुछ अपराधिक तत्व रिक्शा चलाने के नाम यात्रियों एवं लोकल सवारियों की रेकी (उनका पीछा) करते हैं और चोरी एवं लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

स्थानीय रिक्शा वाले भी अनेक बार नियम के विरूद्ध रिक्शा संचालन करते हैं। अनेक बार रेड सिंग्नल को अनेदखा करना आम बात बन चुकी है। रिक्शा को नो-पार्किंग जोन में खड़ा करना कोई बड़ी बात नहीं है। चालक सवारी के इंतजार के लिए रिक्शा को बीच रास्ते में रोककर खड़े हो जाते हैं, खाली रिक्शाओं को लेकर छोटी-छोटी गलियों, भीड़-भाड़ वाले इलाके में चहकदमी करते नजर आते हैं जिससे जगह-जगह टैªफिक जाम लग जाता है तथा पैदल चलने वाली जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कितनी बार ई-रिक्शा चालक सवारियांें को ओवरलोड बैठा लेते है जिससे कई बार रिक्शा अनियत्रिंत होकर पलट जाती है और सवारियों के साथ दुर्घटनाएँ होती हैं।

हरिद्वार नगरी में मुख्य स्थान रेलवे स्टेशन, शिव मूर्ति, ललतारौ पुल, हर की पौड़ी, झंडा चैक (कनखल), चंद्राचार्य चैक (रानीपुर मोड़), कटहरा बाजार (ज्वालापुर) में कितनी बार ई-रिक्शाओं की वजह से जाम देखना आम बात है।

रिक्शा चालकों का किराया निर्धारित न होने पर यह अनेक बार सवारियों से मनचाहा किराया वसूलते हैं। रात्रि के समय पर इन्हें आवश्यकता से अधिक किराया वसूलते हुयेे देखा जा सकता है। इससे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

प्रशासन को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस विभाग ने ई-रिक्शा चालकांे कोे चेताया गया है अगर उनके द्वारा जनता एवं यात्रियों परेशानी हुंई तब उन पर कार्यवाही की जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *