काशीपुर। श्री दुर्गा जागरण मण्डली ने वर्ष के प्रथम दिन माँ भगवती बाल सुन्दरी के भवन पर सवा किलो चाँदी का छत्र अर्पित किया।
श्री दुर्गा जागरण मंडली ने पिछले साल अप्रैल में चांदी का छत्र चढ़ाने का संकल्प लिया था ,इसी संकल्प को पूरा करते हुए साल के पहले दिन की संध्या पर माँ भगवती बाल सुन्दरी के भवन पर चौकी का आयोजन किया गया। चौकी के उपरान्त सवा किलो चाँदी का छत्र माँ बाल सुन्दरी के शक्तिपीठ पर विधिविधान से सिंहासन के ऊपर सुशोभित किया गया।इस अवसर पर मण्डली के महंत अनिल कपूर एवं अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा ने मंदिर के मुख्य पुजारी एवं प्रबंधक विकास कुमार अग्निहोत्री एवं मन्दिर के सभी सेवादारों को शॉल उठाकर सम्मानित किया गया। मण्डली के विशिष्ट सदस्य सोनू अदलक्खा,मनीश खरबंदा गौरव चुघ, राहुल कौशिक ने अपने भजनों के माध्यम से उपस्थित भक्त जनो में भक्ति के भाव जागृत किए ।