छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

दीपा माहेश्वरी

हरिद्वार। हमारे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को महिलाओं के प्रति सम्मान, सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। परन्तु इस बार हिन्दुओं के पावन पर होली 8 मार्च को होनेे के कारण विभिन्न संस्थाओं ने महिला दिवस को विभिन्न दिवसोें पर मनाया गया।

इसी कारण छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डाॅ. बबीता योगाचार्या द्वारा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 15 मार्च को शिवालिक नगर स्थित कैम्प कार्यलय पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरूणा भारती पीएससी डिप्टी कमांडेट का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर तथा उनके द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डिप्टी कमांडेट ने उपस्थित महिलाओं को पुलिस एप तथा गौरा शक्ति एप की जानकारी देते हुये आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नमामि गंगे परियोजना के अधिकारी सत्या देव आर्य ने गंगा सफाई और अर्थ प्रोजक्ट के विषय में जानकारी देते हुये समझाया कि अपने कार्य के साथ-साथ शिक्षित होना भी जरूरी है। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी रीता चमोली ने कहा कि स्वरोजगार पर बल देते हुए महिलाओ को आत्मनिर्भर होना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंघानिया ने करते हुये उपस्थित गणमान्य अतिथियों को अवगत कराया कि संस्था किस प्रकार कार्य करती है। संस्था की अध्यक्ष बबीता योगाचार्य ने बताया कि संस्था ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से समूह को गोद लेकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण कर उन्हें रोजगार प्रदान करती है।

इस अवसर पर सम्मानित महिलाओं में संगीता प्रजापति, रितू ठाकुर, अनिता शर्मा, मंजिल कौर, रीटा शर्मा, साधना राघव, बन्दना झा, दीपा, सरिता सिंह तथा ट्रस्ट की सदस्य मधु शर्मा, निरू कौशिक, निरू सैनी, सुदेश, पिकी सिंघानिया, सुनिता, आरती आदि सदस्य शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *