हरिद्वार। होम्योपैथिक विभाग की ओर से आयोजित नशा उन्मूलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. विकास ठाकुर ने नशा उन्मूलन कार्यक्रम के विषय में जिलाधिकारी को जानकारी देते बताया कि जिले के 14 होम्योपैथिक चिकित्सालयों में भर्ती 18 वर्ष के ऊपर नशे से पीड़ितों के लिए डॉक्टर, स्टॉफ, दवा, योग आदि की व्यवस्थायें मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त एक साफ्टवेयर भी विकसित किया गया है, जिससे पीड़ितों के इलाज में काफी मदद मिल सकेगी।
जिलाधिकारी को होम्योपैथी विभाग ने बताया कि वर्ष 2022-23 में डेंगू सहित विभिन्न बीमारियों में 202503 मरीजों का इलाज सफलता पूर्वक किया गया तथा 242 कैम्प लगाये गये जिनमें 27954 लोग लाभान्वित हुये।
जिलाधिकारी ने कहा कि होम्योपैथी से नशा उन्मूलन का कार्यक्रम चलाना विभाग की अच्छी शुरूआत है। इसका लाभ पूरे समाज को मिलना चाहिए।