हरिद्वार। नगरवासियों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिये महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा गया तथा व्यापारियों ने ज्ञापन की एक प्रतिलिपि नगर आयुक्त को भी सौंपी है।
सुनील सेठी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपतें हुये अवगत कराया कि पूरे शहर में अवारा पशुओं ने आतंक मचा रखा है। जिससे सड़कों पर आवागमन करने वाले राहगीरों में भय बना रहता है। शहर के व्यस्त इलाकों उतरी हरिद्वार, हरकी पौड़ी, मोती बाजार व कनखल के मार्गों में आवारा पशु सड़कों पर इधर-उधर चहल कदमी करते रहते हैं व कहीं भी बैंठ जाते हैं। जो दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता आकाश भाटी ने कहा कि उतरी हरिद्वार के गली-मौहल्ले में बंदरों तथा कुतों ने सबसे ज्यादा आंतक फैलाया है। महिलायें छतों पर जाने व बच्चे सड़कों पर निकलने से डरते हैं।
नगर निगम की अनेक घोषणाओं के बाद भी इस विषय पर कार्यवाही नहीं की जाती है। नगर निगम को आवारा पशुओं को सार्वजनिक स्थानों से पकड़ कर पशुघर पहुँचाकर शहरवासियों को राहत प्रदान करनी चाहिए।
सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा ने ज्ञापन आगे प्रेषित करते हुए नगर निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौपने वालों में जितेन्द्र चैरासिया, नाथीराम सैनी, सोनू चैधरी, तरुण यादव, दिनेश कुमार, पंकज माटा, एस एन तिवारी, मनोज ठाकुर मौजूद रहे।