भूपेंद्र सिंह
काशीपुर। अवैध कच्ची शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। जिसके कारण हर परिवार में झगड़े का माहौल बना रहता है और इसी वजह से सरकारी देसी शराब, अंग्रेजी शराब की बिक्री में काफी कमी हो रही है ।जिसके कारण इन दुकानदारों के ठेकेदार सहकारी टेक्स भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। परंतु आबकारी विभाग के अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं।
काशीपुर से जुड़े गांव खाई खेड़ा, गिन्नी खेड़ा, रामपुरा ,करणपुर, किरावली, टांडा उज्जैन क्षेत्रों में अवैध शराब दी जा रही है जिसके पीने की वजह से न जाने कितने परिवार बर्बाद हो गए। लेकिन इसके रोकने के लिए बनाए गए आबकारी विभाग के कर्मचारी शायद सो रहे हैं। जहां यह शराब बिक्री की जाती है वहा महफिल सजती है। और खुलेआम इसका सेवन करके सड़कों पर पड़े रहते हैं या फिर अपने घर जाकर झगड़ा करते हैं। अवैध कच्ची शराब सस्ते दामों में मिलने के कारण लोग ज्यादा पसंद करते हैं। और इसके आदि हो चुके हैं जिससे हमारे देश की युवा पीढ़ी नर्क के दरवाजे पर खड़ी है।