भूपेन्द्र सिंह
काशीपुर । न्यू आवास विकास कॉलोनी में एलआईसी रोड स्थित बजरंग डेयरी पर प्रतिदिन हजारों लीटर सिंथेटिक जहरीला दूध लाकर काशीपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। परम, हेल्थ बेस् और प्रयाग के नाम से थैली पैकिंग कर के बेचा जा रहा है ।यह दूध उत्तर प्रदेश के खुर्जा बुलंदशहर, संडीला हरदोई आदि शहरों से बड़े-बड़े ट्रकों में भरकर सुबह लगभग 3:00 बजे पहुंच जाता है। यहां पर इस दूध को छोटी छोटी गाड़ियों में लाकर घर घर और दुकानों में विक्री किया जा रहा है। सुबह 3:00 से 6:00 बजे तक मेन रोड पर गाड़ियां खड़ी करके यह दूध उतारा जाता है। जो जोर जोर से दूध के करेट फेंकने और गाड़ियों के शोर-शराबे की आवाज से आसपास रहने वाले लोगों की नींद हराम हो गई है ।कालोनी वासियों के टोकने पर डेरी वाला और उसके साथी मारने पीटने पर उतारू हो जाते हैं। इस सिंथेटिक दूध की गुणवत्ता का अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है। कि मार्केट में भैंस का दूध 60 लीटर है इस दूध को भैंस का दूध बता कर 35 से ₹40 लीटर बेचा जा रहा है। इसके विक्रेता लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिससे लोगों में भयंकर बीमारी फैलने की आशंका है। लिहाजा इस दूध का सैंपल लेकर तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर से चैन की नींद सो रहा है ।चाहे किसी को कुछ भी हो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने जिलाधिकारी से की है ।जिस पर अभी तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया शायद जब कोई घटना घट जाएगी तभी इस पर एक्शन लिया जाएगा?