हरिद्वार। चाइनीज मांझे से एक और बड़ा हादसा हुआ है। कनखल की ज्ञान लोक कॉलोनी निवासी मानस रस्तोगी अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार बायपास से जा रहे थे, तभी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से उनका गला कट गया। होठ पर 16 टांके लगे हैं, जबकि हाथ के अंगूठे की नसें कट गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जॉलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया है।