शहर में सूखे और खतरनाक पेड़ों की कटाई के लिए समिति का गठन, मृतक युवती के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

हरिद्वार। डीएम कमेंद्र सिंह ने शहर में सूखे और गिरने वाले पेड़ों की कटाई के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, बीएचएल प्रशासन और वन विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। समिति का उद्देश्य शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उनकी कटाई के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

गौरतलब है कि मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवती की मौत सूखा पेड़ गिरने से हो गई। इस हादसे के बाद डीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समिति का गठन किया है। जिलाधिकारी ने इस हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए मृतक युवती के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है और एक महीने के भीतर सभी खतरनाक पेड़ों को हटा लिया जाएगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *