कल देर रात्रि आग के मैदान में लगी भीषण आग

रूड़की। सोमवार की देर रात्रि रूड़की के भगवानपुर क्षेत्र में एक कबाड़ के खुले गोदाम में भयंकर आग लग गई थी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटे आसमान छू रही थी।

आग लगने की सूचना पर रूड़की और भगवानपुर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल गागलहेड़ी रोड, भगवानपुर पर पहुँची। फायर कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया खुले मैदान में रखा कबाड़ जल कर खाक हो गया। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

केशव दत्त तिवारी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भगवानपुर ने बताया कि कबाड़ का गोदाम शाहिर पुत्र शफीक का है। आग कैसे लगी, पता नहीं चल सका। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *