मकान में लगी भीषण आग, अटकी रहीं 9 लोगों की सांसें

हरिद्वार। बहादराबाद स्थित रामलीला मैदान शिव मंदिर के पास एक मकान में आज सुबह करीब 4ः58 भीषण आग लग गई। मकान में आग की लपटें और धुंआ निकलते देख घर के सदस्य सहम गये । जिसकी सूचना दमकल विभाग कर्मियों को दी गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर में लगी थी और जिस कारण मकान में मौजूद 9 लोग मकान के ऊपरी मंजिल में फंस थे।

लीडिंग फायरमैन भगवती प्रसाद ने बताया कि बहादराबाद स्थित रामलीला मैदान शिव मंदिर के पास एक मकान में आज सुबह करीब 4ः58 भीषण आग लग गई। मकान से आग की लपटे उठता देख घर के सदस्यों ने फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर देखा कि आग मकान के ग्राउंड फ्लोर में लगी थी। घर की ऊपरी मंजिल पर एक बुजुर्ग, एक दपंति सहित दो बच्चों के साथ घर के 4 सदस्य फंसे थे। आग को बढ़ता देख लोग सहमे चिल्लाने लगे। दमकल कर्मियों ने ऊपरी मंजिल के लिए रास्ता साफ कर मंजिल पर फंसे सभी 9 सदस्यों को सकुशल बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग में फंसे लोग सुरक्षित है। आग से घरेलू सामान को क्षति पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *