अचानक से बिजली के खम्भे में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रुड़की। सोनालीपुरम में बिजली के खम्भे में अचानक आग लग गई। तार जलने से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। इससे वहाँ अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग आस-पास के आवासीय भवनों, दुकानों के लिए भी खतरा बन सकती थी। कई जगहों पर बिजली की लाइन जर्जर हो चुकी है। इसके चलते आए दिन तारों में आग लगती रहती है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *