हरिद्वार। अवैध शराब की तस्करी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 48 पव्वे शराब बरामद की है। रानीपुर कोतवाली पुलिस इंचार्ज ने बताया कि सोमवार को कांस्टेबल जयदेव व सुमन डोभाल रेग्यूलेटर पुल पर गश्त कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर उसकी तालाशी की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का पाये गये। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम गोपालपुर थाना तिलहर जिला शाहजहाँपुर उ0प्र0 व हाल निवासी महादेवपुरम सिडकुल हरिद्वार बताया। आरोपी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।