हरिद्वार। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने कच्ची शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। बंगला बस्ती जाने वाले रास्त से गिरफ्तार किए गए आरोपी आसिफ़ पुत्र तहसीन निवासी ऐथल बुजुर्ग थाना पथरी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है।