बीते दिनों हुई चैन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। सुबह की सैर पर निकली महिला से लूट करने वाले नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग को बाल सुधारगृह भेजा गया है। आरोपी नाबालिग पुलिसकर्मी का बेटा है। नाबालिक नशे के शौक पूरा करने के लिये स्नैचिंग की घटनाओं अंजाम देता था। किशोर पर 307 के दो मुकदमें भी दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने ज्वालापुर और गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं से लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। सुबह की सैर पर निकली महिला आर्य नगर निवासी से अवधूत मंडल आश्रम के पास युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीनी थी । पीड़िता ने कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपी बाइक सवार की खोजबीन में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। उसके कब्जे से सोने की बाली के दो टुकड़े, झुमका व वारदात में उपयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी एक पुलिसकर्मी का बेटा है और नशे के लिए पहले भी अपराध कर चुका है। आरोपी को पहले भी विभिन्न धाराओं में बाल संरक्षण गृह भेजा जा चुका है। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *