नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सलेमपुर रोड, सिडकुल से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले सिडकुल निवासी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विशाल सुरेश (श्यामीवाला मंडावली, बिजनौर, उत्तर प्रदेश; वर्तमान निवासी सिडकुल, हरिद्वार) ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिक को परेशान कर रहा था।

गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी अमित नौटियाल, कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान, मुकेश नेगी और सीआईयू वसीम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *