हरिद्वार। जनपद में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में एसएसपी के निर्देशन में सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नशे में वाहन चलाने वाले 14 व्यक्तियों का चालान किया गया। जबकि बारह मोटर साइकिलें और दो कारें सीज की गई। साथ ही चार लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर 6,500 रूपये का नगद शुल्क वसूला गया।