निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

हरिद्वार। आगामी निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर ली हैं। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने, आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने, मतदान कर्मियों और मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति व प्रशिक्षण, स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान केंद्रों और निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *