Haridwar। कांवड़ मेले के समापन के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया, जिसमें सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
चमगादड़ टापू क्षेत्र में Shantikunj के लगभग 200 स्वयंसेवकों ने सेनेटरी इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सेमवाल के नेतृत्व में श्रमदान कर करीब 8 टन कचरा एकत्रित किया। वहीं रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में Patanjali के 80 विद्यार्थियों ने सफाई अभियान चलाकर लगभग 4 टन अपशिष्ट हटाया।
नगर निगम ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों और संस्थाओं का आभार जताते हुए इसे “स्वच्छ हरिद्वार–स्वस्थ हरिद्वार” की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।